विश्व पर्यावास दिवस: "माइंड द गैप, लीव नो वन एंड प्लेस बिहाइंड"

Oct 03,2022

हर साल अक्टूबर महीने के पहले सोमवार को विश्व पर्यावास दिवस मनाया जाता है। इस साल की थीम "माइंड द गैप, लीव नो वन एंड प्लेस बिहाइंड" रखी गई है। यह दिवस शहरों और मानव बस्तियों में बढ़ती असमानताओं और चुनौतियों को दूर करने लिए मनाया जाता है। यह वही समस्याएं हैं जो संयुक्त राष्ट्र के ट्रिपल सीएस यानी कोरोनावायरस , क्लाइमेट यानी जलवायु और क्राइसिस यानी संकट के कारण बढ़ गई हैं। साथ ही यह दिवस आश्रय के मूल अधिकार को समझाने के लिए मनाया जाता है। इसके पीछे सोच है कि पृथ्वी पर हर व्यक्ति एक अच्छे घर का हकदार है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित विश्व पर्यावास दिवस के मौके पर केन्द्रीय शहरी आवासन एवं कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ राज्य मंत्री कौशल किशोर और मंत्रालय के सचिव मौजूद रहे। कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि के रूप में यूएन कॉडिनेटर शोम्बी शार्प भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ने पर्यावास दिवस पर आधारित कई पुस्तकों को विमोचन किया। साथ ही दिव्यांग बच्चों को सम्मानित भी किया। मौके पर बोलते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र के विकास के 17 लक्ष्यों को पूरा करने के साथ साथ आम जन की मूल समस्याओं को पूरा करने की दिशा में अग्रसर है।