भाजपा हमेशा अकाली दल में जूनियर पार्टी बनकर काम करती रही: हरदीप पुरी
जागरण संवाददाता, बठिंडा : केंद्रीय पैट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि भाजपा हमेशा अकाली दल में जूनियर पार्टी बनकर काम करती रही हैं। भाजपा का पंजाब में आधार बहुत ही कम था। बेशक वह शहरी हलकों से 23 सीटों पर चुनाव लड़ते रहे, लेकिन एनालसिस करने पर पता लगा कि भाजपा सिर्फ 18 से 19 सीटों पर ही सीमित थी। अब भाजपा की तरफ से अलग तौर पर काम किया जा रहा है। इसके लिए वर्करों के साथ तालमेल कर लोगों से संपर्क बनाया जा रहा है। 2024 तक वह अपना पंजाब में आधार मजबूत कर लेंगे।
बठिंडा के तीन दिवसीय दौरे के आखरी दिन रविवार को केंद्रीय मंत्री पुरी पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने यह भी माना कि अकाली दल व कांग्रेस की तरफ से राज्य के लोगों को बढ़िया सुविधाएं नहीं दी गई। इसके चलते ही लोगों की वोट आम आदमी पार्टी को चली गई। 2022 में जब चुनाव के नतीजे आए तो वह दिल्ली में थे। वहां पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि चार राज्यों में तो बुढ़िया नतीजे आ गए, लेकिन एक में खराब आ गए। मगर उन्होंने कहा कि पंजाब में भी बढिया नतीजा रहा है, क्योंकि वहां पर पहले की सरकारों ने कोई काम नहीं किया था। उन्होंने कहा कि 2024 तक भाजपा को राज्य में अपना संगठन मजबूत करना पड़ेगा। इसके लिए जहां पर संगठन नहीं है, वहां पर संगठन भी बनाना पड़ेगा। जबकि पहले वह अलायंस में थे तो उनका फोकस नहीं था। यहां पर कमान किसी और के पास थी और वह हमेशा जूनियर ही रहे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्रीय मंत्री का किसी भी राज्य में जाना कोई बड़ी बात नहीं होती। मगर वह पंजाब के हालातों को देखते हुए यहां पर दौरा करने के लिए आए हैं। वह अपने एक दौरे के दौरान तो राज्यों की स्ट्रेटजी तय नहीं कर सकते। वह यहां पर मंत्री बनकर नहीं कार्यकर्ता बनकर आए हैं। इस दौरान राज्य के विकास के मुद्दों के अलावा केंद्रीय स्कीमों का भी रिव्यू किया गया है। राज्य सरकार के कारण आयुष्मान योजना बंद हुई
तीन दिन के दौरे के दौरान शहर में अलग-अलग वर्गों के साथ मीटिंग करने के अलावा पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी उनकी राय जानी गई। एम्स की विजिट के दौरान डायरेक्टर ने उनके सामने ट्रामा सेंटर, ओवरब्रिज व डाक्टरों की रिहायश बनाने बनाने को लेकर चर्चा की तो इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बात की गई है। वहीं बटनाला बाईपास पर एलिवेटर रोड बनाने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री से बात की है। इसके साथ ही एयरपोर्ट शुरू करवाने के लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्री से बात की गई है। उन्होंने राज्य में आयुष्मान योजना के बंद होने पर कहा कि यह योजना लोगों को बढ़िया इलाज देने के लिए शुरू की गई है। राज्य सरकार ने अपना बनता 40 फीसद हिस्सा नहीं जमा कराया। इसके चलते यह योजना राज्य में बंद हो गई। उद्योगपतियों की मीटिग में राज्य में स्पेशल इकोनामिक जोन बनाने का जिक्र किया गया। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि कई राज्य का विकास न होने पर बेशक केंद्र को दोष देते हैं, लेकिन असल में जिम्मेदारी राज्य की भी होती है। राज्य सरकारों द्वारा उनको सहयोग नहीं दिया जाता। युवाओं को रोजगार दे पंजाब सरकार
उद्योगपतियों की मीटिंग में लेबर व मिलने का जिक्र हुआ तो उन्होंने कहा कि लोग अपने बच्चों को बाहर भेज रहे हैं। उन्होंने अमृतसर से बठिंडा आते समय सड़कों पर आइलेट्स के इतनी बोर्ड देखे, उनको लगा यह कोई इंडस्ट्री है। मगर बात में पता लगा कि यह लोगों को विदेश भेजने वालों के विज्ञापन हैं, जिनके द्वारा कई लोगों से धोखा भी किया जा चुका है। मगर इसके बाद भी लोग अपने बच्चों को बाहर भेजने के लिए उतावले हैं। मंत्री ने कहाकि पंजाब में नशा बहुत ज्यादा है, इसके लिए भी किसी की सपोर्ट ही होती है। क्योंकि किसी की सपोर्ट के बिना नशा नहीं बिकता। पंजाब सरकार को चाहिए कि युवाओं के लिए बढ़िया एजुकेशन व रोजगार दें, ताकि उनका ध्यान नशे की तरफ न जाए।
Petroleum and Natural Gas minister Hardeep Singh Puri on Monday said that global crude oil prices have remained relatively stable ..
नीति आयोग के तहत गठित समिति करेगी अध्ययन, अगले महीने 20% लक्ष्य हासिल होने की उम्मीद पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ..
Union Minister Hardeep Singh Puri tells TNIE's Parvez Sultan about the unfulfilled promises of the AAP government and the welfare ..
दिप्रिंट को दिए एक विशेष इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काम की कमी और भ्रष्टाचार के कारण AAP ..
India's Minister of Petroleum & Natural Gas Hardeep Singh Puri gestures during an interview with Reuters on the sidelines of ..
India consumes 25-30 million metric tonnes of petrochemical products annually, and the chemical and petrochemicals sector, currently valued at $220 ..