कोरोना संक्रमण के दौर में इन दिनाें लगभग सभी कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए हो रहे हैं। इसी तरह आज 27 अगस्त को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में नए केंद्रीय सचिवालय भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीपीडब्ल्यूडी के महानिदेशक (डीजी) श्री शैलेंद्र शर्मा और सीपीडब्ल्यूडी, राज्य तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
हरदीप सिंह पुरी ने सीपीडब्ल्यूडी की सराहना की :
तो वहीं, केंद्रीय सचिवालय भवन के उद्घाटन के अवसर पर हरदीप सिंह पुरी ने अपने संबोधन के दौरान भवन में हरित और ऊर्जा कुशल सुविधाओं को शामिल करने के लिए सीपीडब्ल्यूडी की सराहना की। इनमें 100 किलोवाट विद्युत क्षमता वाले रूफटॉप सोलर पैनल, एलईडी फिटिंग और वर्षा जल संचयन जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जिनसे संसाधनों के संरक्षण में मदद मिलेगी।
सीपीडब्ल्यूडी ने पिछले 167 वर्षों से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पिछले 7 वर्षों से विभाग न केवल गुणवत्तापूर्ण संरचनाओं के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, बल्कि उन्हें निर्धारित समय और स्वीकृत बजट के भीतर पूरा भी कर रहा है।
हरदीप सिंह पुरी
हरदीप सिंह पुरी ने आगे आशा व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि, ''इसी तरह के कार्य प्रारूप का दूसरी जगहों पर भी इस्तेमाल किया जाएगा। श्री पुरी ने नवीनतम भवन और निर्माण प्रौद्योगिकियों को शामिल करने और उन स्थानीय सामग्रियों का उपयोग करने का भी आह्वान किया जो पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ हों।''
नवा रायपुर में बना नया केंद्रीय सचिवालय भवन 11,476 वर्ग मीटर के एक भूखंड पर बनाया गया है, जिसमें 17,846 वर्ग मीटर का बिल्ट-अप एरिया है।
भवन में पांच मंजिलें और बेसमेंट है। इसमें 800 अधिकारियों के काम करने की जगह और 192 वाहनों की पार्किंग क्षमता है।
इमारत में तीन-सितारा गृह रेटिंग है, क्योंकि इसमें पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ सुविधाओं को अपनाया गया है।
यह जीपीआरए आवास परिसर से सिर्फ 1.5 किमी की दूरी पर स्थित है और इससे सरकारी अधिकारियों के आने-जाने में लगने वाले समय की काफी बचत होगी।
Petroleum and Natural Gas minister Hardeep Singh Puri on Monday said that global crude oil prices have remained relatively stable ..
नीति आयोग के तहत गठित समिति करेगी अध्ययन, अगले महीने 20% लक्ष्य हासिल होने की उम्मीद पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ..
Union Minister Hardeep Singh Puri tells TNIE's Parvez Sultan about the unfulfilled promises of the AAP government and the welfare ..
दिप्रिंट को दिए एक विशेष इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काम की कमी और भ्रष्टाचार के कारण AAP ..
India's Minister of Petroleum & Natural Gas Hardeep Singh Puri gestures during an interview with Reuters on the sidelines of ..
India consumes 25-30 million metric tonnes of petrochemical products annually, and the chemical and petrochemicals sector, currently valued at $220 ..