Himachal Pradesh: चुनाव से पहले धर्मशाला में PM मोदी का रोड शो, उमड़ा जनसैलाब, फूलों की हुई बारिश
PM Narendra Modi Himachal Pradesh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं. गुरुवार को पीएम मोदी (PM Modi) दो दिवसीय यात्रा पर धर्मशाला पहुंचे. इस दौरान वह मुख्य सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे. प्रधानमंत्री ने सुबह धर्मशाला (Dharamshala) पहुंचने के बाद रोड शो (Road Show) किया. आज दिन में उनका सम्मेलन की अध्यक्षता करने का कार्यक्रम है. सम्मेलन में केंद्रीय आवास और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) भी शरीक होंगे.
पारंपरिक वेशभूषा पहने अलग-अलग सांस्कृतिक समूहों के सदस्यों ने रोडशो के दौरान प्रधानमंत्री के स्वागत में अपने वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुति दी. खुली जीप में सवार प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया. सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के करीब 200 विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं.
धर्मशाला में पीएम मोदा का रोड शो
इससे पहले पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर सिंथैटिक ट्रैक मैदान धर्मशाला में उतरा. सीएम जयराम ठाकुर ने हिमाचली टोपी और मफलर भेंट कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया. इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर भी उपस्थित थे. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे रोड शो में हिस्सा लेने पहुंचे. जहां लोगों ने उनके ऊपर खूब फूल बरसाए.
मुख्य सचिवों के सम्मलेन में भी शिरकत
पीएम मोदी (PM Modi) के दौरे को लेकर अधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में शहरी शासन, फसल विविधीकरण और कृषि उत्पादों में आत्मनिर्भरता के अलावा नयी शिक्षा नीति-2020 के कार्यान्वयन पर भी चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्यों की भागीदारी से तेज और सतत आर्थिक विकास पर ध्यान दिया जाएगा. कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने बुधवार को धर्मशाला (Dharamshala) एचपीसीए स्टेडियम में नीति आयोग द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत की. सम्मेलन शुक्रवार को समाप्त होगा.
Petroleum and Natural Gas minister Hardeep Singh Puri on Monday said that global crude oil prices have remained relatively stable ..
नीति आयोग के तहत गठित समिति करेगी अध्ययन, अगले महीने 20% लक्ष्य हासिल होने की उम्मीद पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ..
Union Minister Hardeep Singh Puri tells TNIE's Parvez Sultan about the unfulfilled promises of the AAP government and the welfare ..
दिप्रिंट को दिए एक विशेष इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काम की कमी और भ्रष्टाचार के कारण AAP ..
India's Minister of Petroleum & Natural Gas Hardeep Singh Puri gestures during an interview with Reuters on the sidelines of ..
India consumes 25-30 million metric tonnes of petrochemical products annually, and the chemical and petrochemicals sector, currently valued at $220 ..