Indian Oil ने लॉन्च किया सौर चूल्हा Surya Nutan, फ्री में बन जाएगा तीन वक्त का खाना, कीमत 1 साल के LPG खर्च से भी कम
Surya Nutan : अगर आप रसाई गैस की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं तो अब एक बेहतर विकल्प सामने आया है। इसमें रसोई गैस की कीमतों से आपको छुटकारा मिल जाएगा। दरअसल, भारत की बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation) ने एक सौर चूल्हा (Solar Cooking Stove) लॉन्च किया है। इसे घर के भीतर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस चूल्हे को सूर्य नूतन (Surya Nutan) नाम दिया गया है। इसे सिर्फ एक बार रिचार्ज करना होगा।
बता दें कि इस चूल्हे को खरीदने की लागत के अलावा रख-रखाव में कई ज्यादा खर्च नहीं है। इसे जीवाश्म ईंधन (Fossil Fuel) के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। कहने का मतलब यह हुआ कि इस सौर चूल्हे के लिए न तो ईंधन की जरूरत है और ना ही लकड़ी की ।इस चूल्हे की खास बात यह है कि इसे रात में भी प्रयोग किया जा सकता है। यह सौर चूल्हा घर के बाहर लगे पैनल से सोलर एनर्जी स्टोर कर लेता है। जिससे बिना धूप में बैठे दिन के तीन वक्त फ्री में खाना पकाया जा सकता है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) के आवास पर एक कार्यक्रम के दौरान इस चूल्हे से पकाया गया भोजन परोसा गया। इस मौके पर IOC के डायरेक्टर ( R&D) एस एस वी रामकुमार (SSV Ramakumar) ने कहा कि यह चूल्हा सौर कुकर (Solar Cooker) से अलग है, क्योंकि इसे धूप में नहीं रखना पड़ता है। बता दें कि फरीदाबाद में IOC के अनुसंधान और विकास विभाग ( research and development division) ने बनाया है।
LPG Gas Connection: रसोई गैस कनेक्शन लेना हुआ महंगा, पहले 1450 रुपए लगते थे, जानिए अब
कितना लगेगा
• बन जाएगा 3 टाइम का खाना
इंडियन आयल ने बताया कि सूर्य नूतन चूल्हा एक केबल से कनेक्ट होता है। यह केबल छत पर लगी हुई सोलर प्लेट से जुड़ी होती है। सोलर प्लेट से जो ऊर्जा पैदा होती है, वह केबल के जरिए चूल्हे तक पहुंचती है। इस ऊर्जा से ही सूर्य नूतन चलता है। सोलर प्लेट सौर ऊर्जा को पहले थर्मल बैटरी में स्टोर करती है। इस ऊर्जा से रात में भी खाना बनाया जा सकता है। इस सूर्य नूतन से चार लोगों वाले परिवार के लिए तीन टाइम का खाना आसानी से बनाया जा सकता है।
क्या होगी कीमत
अभी सूर्य नूतन का सिर्फ प्रोटोटाइप लॉन्च हुआ है। इसे देशभर में 60 जगहों पर आजमाया गया है। आने वाले समय में इस चूल्हे की कमर्शियल लॉन्चिंग की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्य नूतन की कीमत 18,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच होगी। सरकारी मदद के बाद इसकी कीमत घटकर 10,000 रुपये से 12,000 रुपये के बीच आ सकती है। इस चूल्हे की लाइफ 10 साल है। यानी आपको एक बार खर्च करना है और फिर कोई दूसरा खर्चा नहीं है ।
Petroleum and Natural Gas minister Hardeep Singh Puri on Monday said that global crude oil prices have remained relatively stable ..
नीति आयोग के तहत गठित समिति करेगी अध्ययन, अगले महीने 20% लक्ष्य हासिल होने की उम्मीद पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ..
Union Minister Hardeep Singh Puri tells TNIE's Parvez Sultan about the unfulfilled promises of the AAP government and the welfare ..
दिप्रिंट को दिए एक विशेष इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काम की कमी और भ्रष्टाचार के कारण AAP ..
India's Minister of Petroleum & Natural Gas Hardeep Singh Puri gestures during an interview with Reuters on the sidelines of ..
India consumes 25-30 million metric tonnes of petrochemical products annually, and the chemical and petrochemicals sector, currently valued at $220 ..