Kabul Gurdwara Attack : हरदीप
सिंह पुरी ने अफगान समुदाय को सौंपा पीएम मोदी का पत्र, मृतक
सविंदर सिंह के परिजनों से की
मुलाकात; व्यक्त की संवेदना.
नई दिल्ली, एएनआई। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Union Minister Hardeep
SIngh Puri) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र भारत में रहने वाले अफगान सिख समुदाय के सदस्यों को सौंपा। उन्होंने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के खुरासान प्रांत में स्थित करते परवान गुरुद्वारे (Karte Parwan Gurdwara ) पर इस्लामिक स्टेट के हमले में मारे गए एक सिख व्यक्ति सविंदर सिंह के अंतिम संस्कार में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भारत में रहने वाले परिवार और
अफगान समुदाय के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
अफगान नेताओं ने हरदीप सिंह पुरी को किया सम्मानित
हरदीप सिंह पुरी ने पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में गुरुद्वारा गुरु अर्जन देव जी में आयोजित 'अंतिम अरदास और प्रार्थना समारोह में भाग लिया। भारत में अफगान अल्पसंख्यक नेताओं ने भारत सरकार द्वारा उन्हें दिए गए स्नेह और महत्व के लिए
केंद्रीय मंत्री को सिरोपा (Siropa) से सम्मानित किया।
हरदीप सिंह पुरी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
का पत्र पढ़कर सुनाया।
• भारत में अफगान राजदूत फरीद ममुंडजे सहित अफगान दूतावास का एक
प्रतिनिधिमंडल भी वहां मौजूद था।
• स्वर्गीय सविंदर सिंह के पुत्र रविवार को इंग्लैंड के बर्मिंघम से अपने पिता का अंतिम
संस्कार करने पहुंचे।
ISKP ने एक बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली है। ISKP के मुताबिक, 'अबू मोहम्मद अल ताजिकी ने इस हमले को अंजाम दिया जो तीन घंटे तक चला। समूह ने दावा किया कि हमले में सबमशीन गन और हथगोले के अलावा, चार IED और एक कार बम का भी इस्तेमाल किया गया था।
'पैगंबर मोहम्मद के अपमान का लिया बदला'
समूह ने आगे दावा किया कि हमले में लगभग 50 हिंदू सिख और तालिबान सदस्य मारे गए थे।
■ यह हमला एक भारतीय राजनेता द्वारा पैगंबर मोहम्मद के अपमान का बदला लेने के लिए किया गया था।
हमले में एक सिख व्यक्ति सहित कम से कम दो नागरिक और एक मुस्लिम सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अफगानिस्तान की राजधानी में करते परवन गुरुद्वारे में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, काबुल में करते परवन गुरुद्वारे के खिलाफ कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले से स्तब्ध हूं । में इस ब हमले की निंदा करता हूं, और भक्तों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।
अपमानजनक बनाने वालों के खिलाफ पहले ही कड़ी कार्रवाई की जा चुकी है।
अफगानिस्तान में सिख समुदाय सहित धार्मिक अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले होते रहे हैं। पिछले साल अक्टूबर में काबुल के करते परवान जिले के एक गुरुद्वारे में 15 से 20 आतंकियों ने घुसकर गाड़ों को बांध दिया था. इसके अलावा, मार्च 2020 में काबुल जिसमें 27 सिख मारे गए और कई घायल हो गए। इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने
के शार्ट बाजार इलाके में श्री गुरु हर राय साहिब गुरुद्वारा में एक घातक हमला हुआ था,
हमले की जिम्मेदारी ली।
Petroleum and Natural Gas minister Hardeep Singh Puri on Monday said that global crude oil prices have remained relatively stable ..
नीति आयोग के तहत गठित समिति करेगी अध्ययन, अगले महीने 20% लक्ष्य हासिल होने की उम्मीद पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ..
Union Minister Hardeep Singh Puri tells TNIE's Parvez Sultan about the unfulfilled promises of the AAP government and the welfare ..
दिप्रिंट को दिए एक विशेष इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काम की कमी और भ्रष्टाचार के कारण AAP ..
India's Minister of Petroleum & Natural Gas Hardeep Singh Puri gestures during an interview with Reuters on the sidelines of ..
India consumes 25-30 million metric tonnes of petrochemical products annually, and the chemical and petrochemicals sector, currently valued at $220 ..