एमसीडी चुनाव यानी दिल्ली नगर निगम चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए राजधानी की कॉलोनियों, झुग्गियों और रिहायशी इलाकों के कायाकल्प को लेकर अपना मास्टर प्लान दिल्लीवालों के सामने रखा. दिल्ली के सभी सांसदों के साथ मौजूद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली के विकास का खाका रखा और कहा कि जल्द ही पीएम उदय योजना से दिल्ली के 50 लाख लोगों को फायदा होगा.
अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- MCD में काम किए होते तो नहीं उतारनी पड़ती मंत्रियों की फौज
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने कालका जी में बने गरीबों के लिए घर की चाभी लाभार्थियों को सौंपी थी. कुछ और योजनाएं आवास की अभी आएंगी. केंद्र सरकार ने जहां झुग्गी वहां मकान योजना पर काम किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली की आबादी 2011 के जनगणना के अनुसार 1.67 करोड़ मानी गई थी. अब जब अगली जनगणना होगी तो दिल्ली की आबादी 2 करोड़ से अधिक ही होगी. जो हमारी स्किम्स अभी लागू हैं, जहां ‘झुग्गी वहां मकान’ के तहत 10 लाख लाभार्थी होंगे. हमने मैनिफेस्टो में भी कुछ फिगर दिए हैं.
उन्होंने कहा कि जो अनियमित कॉलोनी हैं, उनमें ‘पीएम उदय’ योजना के तहत 50 लाख नागरिकों को लाभ मिलेगा. लैंड पूलिंग योजना के अंतर्गत 75 लाख लाभार्थी होंगे. दिल्ली की 2 करोड़ आबादी में से 1 करोड़ 35 लाख नागरिक री-डेवलपमेंट का लाभ उठाएंगे. इस समय दिल्ली में 675 कलस्टर्स हैं. इसमें से 376 कलस्टर्स या 172 हजार हाउस होल्ड्स, डीडीए और केंद्र सरकार की भूमि पर हैं. इसमें से हमने 210 में काम पूरा कर लिया है. लोगों से फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. बता दें कि एमसीडी चुनाव चार दिसंबर को होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी.
Petroleum and Natural Gas minister Hardeep Singh Puri on Monday said that global crude oil prices have remained relatively stable ..
नीति आयोग के तहत गठित समिति करेगी अध्ययन, अगले महीने 20% लक्ष्य हासिल होने की उम्मीद पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ..
Union Minister Hardeep Singh Puri tells TNIE's Parvez Sultan about the unfulfilled promises of the AAP government and the welfare ..
दिप्रिंट को दिए एक विशेष इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काम की कमी और भ्रष्टाचार के कारण AAP ..
India's Minister of Petroleum & Natural Gas Hardeep Singh Puri gestures during an interview with Reuters on the sidelines of ..
India consumes 25-30 million metric tonnes of petrochemical products annually, and the chemical and petrochemicals sector, currently valued at $220 ..