केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा- मोदी सरकार पूरी तरह से दक्षिणपंथी नहीं, कांग्रेस देश से पूरी तरह गायब न हो
पणजी: मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने बीजेपी, कांग्रेस और मोदी सरकार को लेकर बयान दिया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) नहीं चाहती कि कांग्रेस पूरी तरह से गायब हो जाए क्योंकि विपक्ष की जरूरत है. नरेंद्र मोदी सरकार “पूरी तरह से दक्षिणपंथी सरकार नहीं है”. केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ने यह भी कहा कि अगर हमारे पास विपक्ष है, तो यह विपक्ष को तय करना है कि इसका नेतृत्व राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल या शरद पवार किसके द्वारा किया जाना चाहिए.”
विभिन्न दलों के लोगों के भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि यही लोकतंत्र है कि “अगर मैं किसी पार्टी का सदस्य हूं तो मेरा पास दूसरे दल में जाने का अधिकार है.” उन्होंने कहा, “अगर आप कहें कि पार्टी में किसी को शामिल करने से पहले फीडबैक लें तो आपकी बात वाजिब है.
पुरी ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है जिसके 300 से ज्यादा लोकसभा सदस्य हैं और “लोग अगर अपनी पार्टी से नाखुश हैं तो उनका झुकाव भाजपा की तरफ होगा.” मोदी सरकार के बारे में उन्होंने कहा कि यह “पूरी तरह से एक दक्षिणपंथी सरकार नहीं है” और “दाएं, बाएं, इसके समर्थक, उसके विरोधी” ये सब सिर्फ नारे हैं.
Petroleum and Natural Gas minister Hardeep Singh Puri on Monday said that global crude oil prices have remained relatively stable ..
नीति आयोग के तहत गठित समिति करेगी अध्ययन, अगले महीने 20% लक्ष्य हासिल होने की उम्मीद पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ..
Union Minister Hardeep Singh Puri tells TNIE's Parvez Sultan about the unfulfilled promises of the AAP government and the welfare ..
दिप्रिंट को दिए एक विशेष इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काम की कमी और भ्रष्टाचार के कारण AAP ..
India's Minister of Petroleum & Natural Gas Hardeep Singh Puri gestures during an interview with Reuters on the sidelines of ..
India consumes 25-30 million metric tonnes of petrochemical products annually, and the chemical and petrochemicals sector, currently valued at $220 ..