When the World Faced an Energy Crisis, India Kept LPG Supplies Secure !
Sep 10,2026
यह नया भारत है, जो संकट से विचलित नहीं होता; बल्कि अपनी तैयारी, कूटनीति, अटूट इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व के दम पर हर चुनौती को अवसर में बदल देता है।
21वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट में जब दुनिया आशंकाओं से घिरी थी, तब भारत ने तैयारी, नीति और नेतृत्व की ताकत दिखाई।
स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज के बंद होने से दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा संकट खड़ा हुआ। भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती घरेलू LPG की उपलब्धता सुनिश्चित करने की थी, क्योंकि करोड़ों परिवारों की रसोई इसी पर निर्भर है।
PM Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्षों पहले लिए गए निर्णय, रिफाइनिंग क्षमता का विस्तार, ऊर्जा स्रोतों का 27 से बढ़ाकर 41 देशों तक करने जैसे फैसले व इस दौरान घरेलू LPG उत्पादन को 34,000 मीट्रिक टन प्रतिदिन से बढ़ाकर 55,000 मीट्रिक टन प्रतिदिन करना.......संकट की घड़ी में भारत की सबसे बड़ी ताकत बने।
परिणाम यह रहा कि जहाँ दुनिया ऊर्जा संकट से जूझ रही थी, वहीं भारत में न गैस की कमी हुई, न राशनिंग हुई और न ही करोड़ों परिवारों के चूल्हे बुझने दिए गए।
देश के सामान्य एलपीजी उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर उसकी वास्तविक कीमत से लगभग ₹600 कम में व 10.56 करोड़+ उज्ज्वला परिवारों को ₹900 कम में उपलब्ध कराया जा रहा है।