Startups are playing a huge part in India's growth!

Jun 04,2025

PM Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकॉनमी बनी है, तो उसमें स्टार्टअप्स का भी अमूल्य योगदान है। ये स्टार्टअप्स देश के आर्थिक विकास को गति दे रहे हैं। भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। कुछ माह पूर्व OMCs के साथ मीटिंग के दौरान मैंने उन्हें स्टार्टअप फंड में वृद्धि के लिए कहा था, आज स्टार्टअप फंड में 450% की वृद्धि के साथ ONGC युवाओं के अभिनव विचारों को सफल स्टार्टअप्स में बदल रहा है। ₹101 करोड़ के कुल फंड के साथ यह ऊर्जा, Fire Fighting Robot व रक्षा आदि से जुड़े 23 स्टार्टअप्स को आर्थिक रूप से सपोर्ट कर रहा है। इन्हे ₹70 करोड़ से अधिक की मदद दी भी जा चुकी है।