India is on the path path of Urja Aatmnirbharata

Aug 08,2025

वर्ष 2014 के पहले के दशक में अगर Exploration & Production के क्षेत्र को बढ़ावा दिया गया होता तो आज भारत की ऊर्जा स्थिति कुछ और ही होती। क्योंकि E&P के क्षेत्र में आज के फैसले का परिणाम आने वाले 8-10 वर्षों में दिखते हैं। लेकिन एक हकीकत ये भी है कि जितने अच्छे काम हैं, वो PM Narendra Modi जी के लिए ही बाकी रहे हैं। 'ऊर्जा आत्मनिर्भरता' की दिशा में कई पहलों के साथ प्रधानमंत्री जी के साहसिक फैसले से आज उन क्षेत्रों में भी खोज हो रही है जहाँ पहले कभी नहीं हुई। जो कभी 'No Go' एरिया के तहत आता था। OALP IX राउंड के तहत प्राप्त हुईं बिडिंग में 38% क्षेत्र ऐसा है जो पहले 'No go' area के तहत आता था। OALP X राउंड में यह आंकड़ा और बढ़ेगा। इसी कड़ी में #OilfieldsAmendmentBill2025 E&P की दिशा में नई उम्मीदों के साथ अनंत संभावनाएं लेकर आया। निवेशकों के लिए नए द्वार खोले हैं। 2024-25 में तेल व गैस की खोज के लिए ONGC ने 578 कुएं खोदे हैं, जो 35 वर्षों में सबसे अधिक है। भारत OALP 10 राउंड के तहत लगभग 2 लाख स्कायर किलोमीटर में खोज करने जा रहा है। ये कदम भारत की ऊर्जा शक्ति को एक नए क्षितिज पर पहुंचाएगी।