A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Trying to access array offset on value of type null

Filename: controllers/Media.php

Line Number: 115

Backtrace:

File: /home/hsparrucus/public_html/application/controllers/Media.php
Line: 115
Function: _error_handler

File: /home/hsparrucus/public_html/index.php
Line: 316
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Trying to access array offset on value of type null

Filename: controllers/Media.php

Line Number: 116

Backtrace:

File: /home/hsparrucus/public_html/application/controllers/Media.php
Line: 116
Function: _error_handler

File: /home/hsparrucus/public_html/index.php
Line: 316
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Trying to access array offset on value of type null

Filename: controllers/Media.php

Line Number: 117

Backtrace:

File: /home/hsparrucus/public_html/application/controllers/Media.php
Line: 117
Function: _error_handler

File: /home/hsparrucus/public_html/index.php
Line: 316
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Trying to access array offset on value of type null

Filename: controllers/Media.php

Line Number: 121

Backtrace:

File: /home/hsparrucus/public_html/application/controllers/Media.php
Line: 121
Function: _error_handler

File: /home/hsparrucus/public_html/index.php
Line: 316
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Trying to access array offset on value of type null

Filename: controllers/Media.php

Line Number: 123

Backtrace:

File: /home/hsparrucus/public_html/application/controllers/Media.php
Line: 123
Function: _error_handler

File: /home/hsparrucus/public_html/index.php
Line: 316
Function: require_once

Dainik Bhaskar | सोनभद्र में 5.30 करोड़ की 52 परियोजनाओं का शिलान्यास:केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी निधि, कहा- जनपद का हो रहा चौमुखी विकास

Feb 15,2023

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोनभद्र में वर्चुवल माध्यम से राज्यसभा सांसद निधि से 5.30 करोड़ की लागत से 52 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मुहिम के तहत सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के तहत जनपद का चौमुखी विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मैने सोनभद्र को 2018 से गोद लिया है। तब से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनपद के विकास से सम्बन्धित कार्य हो रहे है। इससे जनपद में शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सुधार हुआ और जनपद विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि 112 जिलों में टाॅप 5 जिलों में जनपद सोनभद्र को स्थान दिया है। जनपद में विकास के दृष्टिगत कराये जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के संचालन में जनपद में विकास कार्यों में तेजी आयी है। इस कार्य में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

मंत्री के संस्तुति पर विकास परियोजना का शिलान्यास
जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कहा कि अपना देश भारत एक नये शक्तिशाली विकसित स्वर्णिम मार्ग पर अग्रसर है। जिसमें उत्तर प्रदेश एक ग्रोथ इंजन की भूमिका में है। उन्होंने कहा कि आज मंत्री के संस्तुति पर विकास परियोजना का शिलान्यास किया गया। हम सभी के लिए यह बड़ी खुशी की बात है कि मंत्री जी ने अपने जन्म दिवस पर जनपद वासियों को सौगात दी है। जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व नागरिक सुरक्षा को प्राथमिकता में रखते हुए जनपद को 500 लाख से अधिक धनराशि की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया जा रहा है। जिससे जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का चौमुखी विकास होगा।

5.30 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
उन्होंने कहा कि मंत्री जी द्वारा कोरोना जैसे संकट काल में भी अपनी निधि से जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए धनराशि प्रदान की गयी और स्वयं उपस्थित होकर एम्बुलेंस, आक्सीजन, सिलेंडर, सैनिटाइजर एवं मास्क आदि का वितरण भी किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने अपने सम्बोधन में कहा कि मंत्री ने हाईमास्ट लाईट की स्थापना के लिए 2.66 करोड़, विद्यालयों में शिक्षण कक्ष के निर्माण के लिए एक करोड़, नगर पालिका परिषद सोनभद्र में बहुउद्देश्यीय हाल के निर्माण के लिए 80 लाख सहित विभिन्न विकास परक परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। जिसकी लागत लगभग 5.30 करोड़ है। जिससे जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का विकास होगा।

ये लोग रहे मौजूद
वर्चुअल कार्यक्रम के मौके पर जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, ईश्वरी प्रसाद टेकी, वरिष्ठ सलाहकार, परियोजना अधिकारी आरएस मौर्या, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Media