A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Trying to access array offset on value of type null

Filename: controllers/Media.php

Line Number: 115

Backtrace:

File: /home/hsparrucus/public_html/application/controllers/Media.php
Line: 115
Function: _error_handler

File: /home/hsparrucus/public_html/index.php
Line: 316
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Trying to access array offset on value of type null

Filename: controllers/Media.php

Line Number: 116

Backtrace:

File: /home/hsparrucus/public_html/application/controllers/Media.php
Line: 116
Function: _error_handler

File: /home/hsparrucus/public_html/index.php
Line: 316
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Trying to access array offset on value of type null

Filename: controllers/Media.php

Line Number: 117

Backtrace:

File: /home/hsparrucus/public_html/application/controllers/Media.php
Line: 117
Function: _error_handler

File: /home/hsparrucus/public_html/index.php
Line: 316
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Trying to access array offset on value of type null

Filename: controllers/Media.php

Line Number: 121

Backtrace:

File: /home/hsparrucus/public_html/application/controllers/Media.php
Line: 121
Function: _error_handler

File: /home/hsparrucus/public_html/index.php
Line: 316
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Trying to access array offset on value of type null

Filename: controllers/Media.php

Line Number: 123

Backtrace:

File: /home/hsparrucus/public_html/application/controllers/Media.php
Line: 123
Function: _error_handler

File: /home/hsparrucus/public_html/index.php
Line: 316
Function: require_once


ZEE News | केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले, 'दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने के लिए लेने होंगे कड़े फैसले'

Mar 17,2018

 आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दिल्ली में चल रहे सीलिंग अभियान को दिल्ली के बेहतर भविष्य की पहल बताते हुए कहा कि इसे समस्या के रूप में पेश करने वाले राजनीतिक दल ओछी सियासत कर रहे हैं. पुरी ने कहा कि दिल्ली को रहने लायक विश्वस्तरीय शहर बनाने और राजनीतिक संरक्षण में की गई पिछली गलतियों को सुधारने के लिए अदालत को सीलिंग जैसा कठोर उपाय करना पड़ा. 

उन्होंने कहा ‘‘अव्वल तो मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रही है. जहां तक व्यापारियों को हो रही परेशानियों का सवाल है तो मैं बताना चाहूंगा कि मंत्रालय ने दिल्ली के मास्टर प्लान में संशोधन करते हुए समस्या का समाधान निकालने की पहल की है. सरकार व्यापारियों को राहत देने और दिल्ली को रहने लायक विश्वस्तरीय शहर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है.’’ 

केजरीवाल ने मेट्रो किराये में बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया, पुरी बोले : केंद्र कुछ नहीं कर सकता

उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी सहूलियत के मुताबिक मास्टर प्लान के नियमों का उल्लंघन कर कानून हाथ में लेने और फिर पिछली सरकारों द्वारा नियम तोड़ने वालों को दंड से माफी देने की सालों से चली आ रही परंपरा के कारण ही यह समस्या पैदा हुई है. पुरी ने स्पष्ट किया कि पिछले कुछ सालों में मास्टर प्लान का उल्लंघन कर व्यापक पैमाने पर अवैध निर्माण किया गया जिसकी वजह से यह कार्रवाई करनी पड़ी. इसकी मंशा किसी को परेशान करने की नहीं थी. 

'हम सबका सपना दिल्ली को रहने लायक बेहतर शहर बनाना है'
उन्होंने कहा कि सरकार के पास मास्टर प्लान की समीक्षा करने और संशोधन करने का पूरा अधिकार है, पहले भी लगभग 248 बार संशोधन हो चुका है. उन्होंने कहा ‘‘हमने हालात की विस्तार से समीक्षा कर मास्टर प्लान 2021 में माकूल संशोधन की कार्ययोजना को सीलिंग के समाधान के रूप में पेश किया है. हमें पूरा यकीन है इसके सार्थक परिणाम जल्द दिखेंगे. आखिरकार हम सबका सपना दिल्ली को रहने लायक बेहतर शहर बनाना है.’’ 

उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए लोकलुभावन बातें कर लोगों को गुमराह करने की राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर सक्षम प्राधिकारियों द्वारा गलत तरीके से किसी संपत्ति को सील किया गया है तो इसे पीड़ित पक्षकारों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित निगरानी समिति के समक्ष यह बात उठाना चाहिए क्योंकि सीलिंग केंद्र सरकार द्वारा नहीं बल्कि समिति की निगरानी में स्थानीय निकायों द्वारा की जा रही है.

भारत में नए कान की मशीनों की कीमत (और आकार) आपको चौंका देगी

इस कड़ी में अगले कदम के बारे में पुरी ने बताया कि मिश्रित उपयोग वाली संपत्तियों को मास्टर प्लान के मुताबिक सीलिंग के जरिए दुरुस्त करने के बाद सरकार अनधिकृत कालोनियों की समस्या का समाधान पेश करेगी. उन्होंने कहा कि सही मायने में अगर देखा जाए तो अनधिकृत कालोनी की समस्या कोई समस्या नहीं है. क्यों कि रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली आने वाली अधिसंख्य आबादी को रहने के लिये कानून को ताक पर रखकर बेतरतीब तरीके से बसाया गया जिसका परिणाम अनधिकृत कालोनियों का विस्तार है. 

'लैंड पूलिंग से अनधिकृत कालोनियों का बोझ काफी कम हो जाएगा'
पुरी ने कहा ‘‘पिछले चार दशकों से यह सिलसिला जारी रहने के कारण यह एक समस्या बन गई थी. इसका भी समाधान लैंड पूलिंग के रूप में खोज लिया गया है. मेरा विश्वास है कि लैंड पूलिंग से अनधिकृत कालोनियों का बोझ काफी कम हो जाएगा.’’ इसकी कार्ययोजना के सवाल पर उन्होंने कहा कि लैंड पूलिंग के लागू होने पर सभी इलाकों को व्यवस्थित तरीके से विकसित किया जायेगा. इससे अनधिकृत कालोनियों का स्वरूप भी कानूनी तरीके से दुरुस्त किया जा सकेगा. 

दिसंबर से करीब 2,490 संपत्तियों को सील किया गया: सरकार

इन कालोनियों के नियमित होने में हो रही देरी का ठीकरा उन्होंने दिल्ली सरकार पर फोड़ते हुये कहा कि साल 2008 के बाद से एक भी अनधिकृत कालोनी को नियमित नहीं किये जाने के कारण समस्या गहरा गयी थी. उन्होंने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर कालोनियों का सीमांकन किया जाना था लेकिन दिल्ली सरकार ने पिछले साल अदालत से इस काम को पूरा करने के लिये दो साल का अतिरिक्त समय मांग लिया. साफ है कि इस विलंब के लिये दिल्ली सरकार जिम्मेदार है. 

मेट्रो रेल, सीलिंग और अनधिकृत कालोनियों सहित दिल्ली से जुडे़ अन्य मुद्दों पर राज्य और केंद्र सरकार के बीच टकराव के सवाल पर पुरी ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिये भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बातचीत की पहल की है. इसके लिये वह केजरीवाल से दोपहर के भोज पर आगामी सोमवार को मिल रहे हैं. पुरी ने बताया कि केजरीवाल ने मेट्रो के चौथे चरण की परियोजना सहित अन्य लंबित कार्यों पर दिल्ली सरकार की मंजूरी के अटके काम को करने का भरोसा दिलाया है.

 






Related Media