Surya Nutan: न गैस की जरूरत, न चूल्हे का काम... बिना धूप खाना पकाता है ये सोलर कुकिंग स्टोव
गैस की बढ़ती कीमतें हों या रिकॉर्ड महंगाई हो, अब खाना बनाने में कोई टेंशन नहीं होने वाली है. सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने एक अनोखा स्टोव तैयार किया है, जो सौर ऊर्जा से चलती है. इसकी खास बात ये है कि इस स्टोव को धूप में रखने की जरूरत नहीं पड़ती है. आप स्टोव को किचन में या कहीं भी अपनी सुविधा के हिसाब से यूज कर सकते हैं.
इंडियन ऑयल ने इस सोलर पावर्ड स्टोव को सूर्य नूतन नाम दिया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को इंडियन ऑयल के इस चूल्हे का मुआयना किया. एक सरकारी बयान में बताया गया कि केंद्रीय मंत्रियों ने इंडियन ऑयल के इस इनोवेशन की सराहना की. हरदीप सिंह पुरी ने तो स्टोव पर खाना बनाने में भी हाथ आजमाया. इस चूल्हे को हरदीप सिंह पुरी के आवास पर ही प्रदर्शित किया गया.
इस दौरान केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी के आवास पर केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह, वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश, आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर, उत्तर प्रदेश के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, इंडियन ऑयल के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य, इंडियन ऑयल के निदेशक (आरएंडडी) डॉ. एस.एस.वी. रामकुमार आदि भी मौजूद रहे.
बयान में कहा गया कि इंडियन ऑयल ने प्रधानमंत्री से मिली चुनौती से प्रेरित होकर सूर्य नूतन को डेवलप किया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 सितंबर, 2017 को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधिकारियों को अपने संबोधन में रसोई के लिए एक ऐसा सॉल्यूशन डेवलप करने की चुनौती दी थी, जो यूज करने में आसान हो और पारंपरिक चूल्हों की जगह ले सके. प्रधानमंत्री की इसी बात से प्रेरित होकर सोलर कुक टॉप से "सूर्य नूतन" को विकसित किया है.
सूर्य नूतन सोलर कुक टॉप में कई विशेषताएं हैं. इसे एक ही जगह पर स्थाई तरीके से लगाया जा सकता है. यह एक रिचार्जेबल और इनडोर
सोलर कुकिंग प्रणाली है. इसे इंडियन ऑयल के अनुसंधान एवं विकास केंद्र, फरीदाबाद ने डिजाइन व डेवलप किया है. इंडियन ऑयल ने
इसका पेटेंट भी कराया है. इसका एक यूनिट धूप में रहता है और वह चार्ज करते समय ऑनलाइन कुकिंग मोड प्रदान करता है. इसके अलावा
चार्ज हो जाने के बाद भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है. इस तरह 'सूर्य नूतन' सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक इस्तेमाल सुनिश्चित करता है.
यह स्टोव हाइब्रिड मोड पर भी काम करता है. इसका मतलब हुआ कि इस चूल्हे में सौर ऊर्जा के अलावा बिजली के अन्य स्रोतों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. सूर्य नूतन का इन्सुलेशन डिजाइन विकिरण और धूप की गर्मी के नुकसान को कम करता है. सूर्य नूतन तीन अलग-अलग मॉडलों में उपलब्ध है. सूर्य नूतन का प्रीमियम मॉडल चार लोगों के परिवार के लिए पूरा भोजन (नाश्ता + दोपहर का भोजन + रात का खाना) बना सकता है.
इस स्टोव के बेस मॉडल की कीमत लगभग 12,000 रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 23,000 रुपये है. हालांकि, इंडियन ऑयल का कहना है कि आने वाले समय इसकी कीमतों में काफी कमी आने की उम्मीद है. सूर्य नूतन एक मॉड्यूलर प्रणाली है और इसे आवश्यकता के अनुसार विभिन्न आकारों में डिजाइन किया जा सकता है.
Petroleum and Natural Gas minister Hardeep Singh Puri on Monday said that global crude oil prices have remained relatively stable ..
नीति आयोग के तहत गठित समिति करेगी अध्ययन, अगले महीने 20% लक्ष्य हासिल होने की उम्मीद पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ..
Union Minister Hardeep Singh Puri tells TNIE's Parvez Sultan about the unfulfilled promises of the AAP government and the welfare ..
दिप्रिंट को दिए एक विशेष इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काम की कमी और भ्रष्टाचार के कारण AAP ..
India's Minister of Petroleum & Natural Gas Hardeep Singh Puri gestures during an interview with Reuters on the sidelines of ..
India consumes 25-30 million metric tonnes of petrochemical products annually, and the chemical and petrochemicals sector, currently valued at $220 ..